गया :जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा, नैना देवी अध्यक्ष,शितल यादव उपाध्यक्ष

0
4d0ca3c8-a161-45b2-92c0-e731b5685a4f

धीरज गुप्ता

मगध एक्सप्रेस :-गया जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिर गया।गया जिला परिषद के दोनो प्रमुख अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव कुछ दिन पहले आवेदन दी गई थी।जिसकी तारीख़ मंगलवार नौ जनवरी रखी गई थी।जिसके बाद मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव के लिए चर्चा की गई, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव कम संख्या होने के कारण अविश्वास गिर गया।

इस बैठक में बाके बाजार प्रखंड के दक्षिण जिला परिषद सदस्य कौशल वर्मा उपिस्थत थे।इस जिला परिषद सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली.जिला परिषद् सदस्य कौशल वर्मा के खिलाफ इमामगंज विधानसभा में आयोजित मुख्यमंत्री बिहार के कार्यक्रम में हंगामा करने का आरोप था‌ और वही एक स्कूल कब्जे के संबंध में भी मामला था जिसमे पुलिस खोज रही थी । दोनो मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी की।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed