औरंगाबाद :देव /कुटुम्बा /दाउदनगर के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार को फसल कटनी प्रयोग की वैज्ञानिक विधि के साथ तकनीकी जानकारी दी गई

0
16c09e57-9f5c-445a-a69c-c0c4dc3d2e04

मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद जिले के संयुक्त कृषि भवन में प्रखंड कुटुंबा, देव तथा दाउदनगर के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार को बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत फसल कटनी प्रयोग की वैज्ञानिक विधि के साथ तकनीकी जानकारी दी गई, साथ ही संविधान दिवस अभियान के रूप में संविधान की प्रस्तावना को भी दोहराया गया, पढ़ा गया, आत्मसात किया गया।

इस प्रशिक्षण सत्र में श्री विजय रजक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दाउदनगर, कृष्णदेव चौधरी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुटुंबा, मोहम्मद अरमान मनुष्षी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी कुटुंब तथा देव ,उपेंद्र कुमार पाल, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी दाउदनगर ,मास्टर प्रशिक्षक के रूप में श्री बृजेंद्र कुमार सिंह, श्री अभय प्रताप सिंह और अवर सांख्यिकी पदाधिकारी जिला सांख्यिकी कार्यालय औरंगाबाद तथा जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा भाग लिया गया, इस प्रशिक्षण सत्र में कुल 59 कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed