औरंगाबाद :घर मे घुस गाली गलौज कर मारपीट करने मामले मे प्राथमिकी दर्ज,5 बने नामजद अभियुक्त

0
news

संदीप कुमार

मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के भलूवाड़ी गांव टोला रेहड बीघा में हथियार के बल पर घर मे घुस परिवार के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने 5 नामजद व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर रेहड वीघा गांव निवासी सुबोध पासवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर के समीप गाय बांधने गया था.

शोर गुल सुनकर वहां पहुंचा तो देखा कि गांव के ही दीपक मेहता, सनोज मेहता, रामस्वरूप मेहता, सिमरी बेचैन गांव के विकास राम भलूवाड़ी गांव के मिथिलेश राम उसके दरवाजे पर पहुंचकर गाली गलौज करते हुए घर में घुस गए और हथियार के बल पर घर में रहे पैसे और जेवरात की मांग की और लाठी से प्रहार भी किया। मौके से धमकी देते सभी फरार हो गए। मामले में टंडवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने बताया की मामले मे पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed