Aurangabad : मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार की अध्यक्षता में बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक,आपदा प्रभावितों तक त्वरित और समयबद्ध सहायता पहुंचाने पर मंत्री का जोर, कहा- संसाधनों की तत्परता में न हो कोई कमी
Magadh Express:जिला अतिथि गृह, औरंगाबाद में माननीय मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार श्री रत्नेश सादा की अध्यक्षता में बाढ़ एवं सुखाड़ से संबंधित पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
सर्वप्रथम अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन , श्री उपेंद्र पंडित एवं जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, औरंगाबाद सुश्री अंतरा कुमारी द्वारा माननीय मंत्री महोदय का शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

समीक्षा बैठक के दौरान जिले में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति से निपटने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा की गई पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
संबंधित विभागों के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियों, उपलब्ध संसाधनों, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा आपदा की स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
माननीय मंत्री महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता एवं उनकी तत्परता बनाए रखने के साथ-साथ आपदा प्रभावित व्यक्तियों को समयबद्ध रूप से राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों की भूमिका जनहित एवं जनकल्याण से सीधे जुड़ी हुई है। अतः सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि आपदा की स्थिति में प्रभावित एवं जरूरतमंद लोगों तक राहत एवं सहायता पहुंचाने में किसी प्रकार की विलंबता नहीं होनी चाहिए तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी एवं समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
