Aurangabad :11 हजार वोल्ट के टूटे तार ने ली महिला की जान: धान रोपकर लौट रही थीं मजदूर, दो अन्य झुलसीं

0
IMG-20260805-WA0053

रफीगंज से एस कुमार

Magadh Express:- औरंगाबाद जिले के पौथू थाना क्षेत्र के अल्पा गांव के बधार में मंगलवार की देर शाम 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय महिला मजदूर देवंती देवी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं झुलस गईं। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

​मिली जानकारी के अनुसार, अल्पा गांव की 13-14 महिला मजदूर दिनभर बधार में धान की रोपाई करने के बाद देर शाम पैदल घर लौट रही थीं। रास्ते में 11 हजार वोल्ट का हाई-टेंशन तार पहले से टूटकर गिरा हुआ था। अंधेरा होने के कारण महिलाएं तार को नहीं देख सकीं और उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में देवंती देवी (पति कमलेश पासवान) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परमा साव की पत्नी और अजय पासवान की पत्नी मामूली रूप से झुलस गईं। दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

​साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने किसी तरह गांव पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पौथू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया। मृतका अपने पीछे पति, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गई है।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि तार टूटने के बावजूद न तो बिजली आपूर्ति काटी गई और ना ही कोई चेतावनी दी गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed