Bihar:डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी की हत्या, चालक पर हत्या का आरोप दर्ज,पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

0
1001553510

​Magadh Express:रोहतास जिले के नगर परिषद डेहरी-डालमियानगर में पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी बबिता कुमारी (44 वर्ष), निवासी गोला बाजार रोड, शेरघाटी (गया) ने बारुन थाना (औरंगाबाद) में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्यपालक पदाधिकारी के ड्राइवर पर ही हत्या का आरोप लगाया है।

​क्या है पूरा मामला?

​आवेदन के अनुसार, 1 अगस्त 2026 की रात लगभग 9:19 बजे कार्यपालक अधिकारी के चालक मिथिलेश कुमार (उम्र लगभग 36 वर्ष, निवासी कउआ खोच सुअरा, थाना डिहरी, जिला रोहतास) ने फोन कर अधिकारी की पत्नी को सूचना दी कि “विमल कुमार अब नहीं रहे।”

​पीड़ित पत्नी का आरोप है कि चालक मिथिलेश कुमार और उसके अन्य अज्ञात सहयोगियों ने मिलकर उनके पति की हत्या कर दी है। घटना स्थल पटना कैनाल रोड में चुनौती पुल से लगभग 2 किमी उत्तर बताया गया है।

​हत्या के पीछे का कारण

​शिकायतकर्ता ने बताया कि चालक मिथिलेश कुमार पूर्व में भी उनके पति (कार्यपालक अधिकारी) की बातों को मानने से इनकार करता रहा था। इस कारण विमल कुमार ने उसे नौकरी से हटाने की बात भी कही थी। इसी रंजिश के तहत चालक द्वारा इस वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई गई है।

​पुलिस कार्रवाई

​मामले की गंभीरता को देखते हुए बारुन थाना (औरंगाबाद) में कांड संख्या 312/2026 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed