औरंगाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 83.969 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, दो चार-पहिया वाहन और 5 मोबाइल बरामद
Magadh Express:मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ औरंगाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बारुण थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 83.969 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है और मौके से 04 तस्करों को विधिवत गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई औरंगाबाद पुलिस द्वारा 01 अगस्त 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार की गई है।
पूरी घटना का विवरण
- गुप्त सूचना और टीम गठन: दिनांक 31.07.2026 को समय करीब 19:35 बजे बारुण थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि बल्लू गुप्ता होटल के पास अवैध मादक पदार्थ की बिक्री होने वाली है। इस सूचना से पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर SDPO सदर-01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
- घेराबंदी और तलाशी: गठित विशेष टीम ने उक्त होटल के पास पहुंचकर रेकी शुरू की। कुछ समय बाद औरंगाबाद से डेहरी जाने वाली लेन पर एक चार चक्का वाहन तेजी से आता हुआ दिखाई दिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से कुल 83.969 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ और वाहन में बैठे कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त एक अन्य चार चक्का वाहन को भी बारुण थाना अंतर्गत भरुआ पुल के पास से बरामद किया गया।
- कानूनी कार्रवाई: इस संबंध में बारुण थाना कांड संख्या-311/26, दिनांक 01.08.2026 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
- मनोज कुमार (उम्र- 26 वर्ष), पिता- कृष्णा साव, साकिन- हरिहरगंज, थाना- हरिहरगंज, जिला- पलामू (झारखंड)।
- धीरेंद्र कुमार गुप्ता (उम्र- 47 वर्ष), पिता- स्व. गोरखनाथ प्रसाद, साकिन- डेहरी न्यू एरिया, थाना- डेहरी, जिला- औरंगाबाद।
- सुरेश सिंह (उम्र- 60 वर्ष), पिता- मेवालाल सिंह, साकिन- डेहरी न्यू एरिया, थाना- डेहरी, जिला- औरंगाबाद।
- प्रिंस कुमार (उम्र- 22 वर्ष), पिता- सुरेश सिंह, साकिन- डेहरी न्यू एरिया, थाना- डेहरी, जिला- औरंगाबाद।
बरामदगी (जप्ती)
- गांजा: 83.969 किलोग्राम
- चार चक्का वाहन: 02
- मोबाइल फोन: 05
