Aurangabad:इण्डियन बैंक उचौली में बड़ा हादसा: गार्ड की बंदूक से अचानक हुई फायरिंग, बैंक कर्मी की मौत

0
1001291083

Magadh Express : औरंगाबाद जिले में इण्डियन बैंक की उचौली शाखा में शुक्रवार सुबह एक हृदय विदारक दुर्घटना घटी। बैंक परिसर में सुरक्षा गार्ड की बंदूक की सफाई के दौरान अचानक गोली चल गई, जिसकी चपेट में आने से एक बैंक कर्मी की जान चली गई। मृतक की पहचान माधोखाप निवासी राजेन्द्र पासवान के रूप में हुई है, जो बैंक में लोन रिकवरी एजेंट के पद पर कार्यरत थे।

कैसे हुई घटना?

​जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बैंक का सुरक्षा गार्ड अपनी बंदूक की नली की सफाई कर रहा था। इसी दौरान दुर्घटनावश बंदूक से फायर हो गया। पास में ही मौजूद राजेन्द्र पासवान को गोली लग गई और वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

अस्पताल में मृत घोषित

​घटना के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल राजेन्द्र पासवान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहाँ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने गहन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिसिया कार्रवाई

​सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक परिसर में जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बंदूक की सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

​इस घटना के बाद मृतक के गांव माधोखाप और बैंक कर्मियों के बीच शोक की लहर है।

रिपोर्ट:- एस के मिश्रा

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed