औरंगाबाद :बड़ी संख्या में भाजपा और राजद कार्यकर्ताओं ने थामा जन सुराज पार्टी का दामन

0
92c03150-01cc-4b81-8002-d8f3dd4b82ce

संदीप कुमार

मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद जिले के नवीनगर में जन सुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय विशेष बैठक नवीनगर बबलू चंदा मैरिज हॉल में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने किया तथा संचालन दिवाकर चंद्रवंशी द्वारा किया गया। बैठक में भाजपा नवीनगर के महामंत्री जगदीश सिंह, दिलीप सिंह,राकेश सिंह, उमेश कांत मिश्रा,अविनाश मिश्रा,संतोष सिंहा, रामकुमार सिंह और राष्ट्रीय जनता दल के ईमरान खान, ईसार खान, गुडडू कुमार और हिमाचल कुमार ने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।सभी नए सदस्यों का स्वागत नवीनगर विधान सभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी और जन सुराज पार्टी के नेत्री अर्चना चंद्र यादव ने अंग वस्त्र और फूल माला देकर किया।

मौके पर अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों को स्वागत करते हुए कहा कि आज लोग प्रशांत किशोर के विचारों से सहमत होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।वही अर्चना चंद्र यादव ने कहा कि पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के विचारों को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है बिहार में सभी जगहों पर बड़ी संख्या मे लोग पार्टी के विचारों से सहमत होकर जुड़ रहे है।उन्होंने कहा कि बिहार में अबकी बार परिवर्तन लाकर नई व्यवस्था और साफ सुथरी सरकार बनानी है। मौके पर पार्टी के प्रवक्ता पवन सिन्हा, पूर्व प्रमुख रंजन यादव,पप्पू ठाकुर, अशोक चंद्रबंशी समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed