Aurangabad: पुलिस अधीक्षक ने किया नक्सल प्रभावित क्षेत्र मदनपुर/देव/ढ़िबरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्थित कैम्पों / पिकेट का निरीक्षण,सभी कर्मियो को हौसला अफजायी करते हुए उनकी समस्याओं से हुए अवगत

0
IMG-20250106-WA0432

Magadh Express:-आज दिनांक-06.01.24 को पुलिस अधीक्षक, महोदय औरंगाबाद श्री अम्बरीष राहुल द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र अर्थात मदनपुर/देव/ढ़िबरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्थित कैम्पों / पिकेट का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के कम में मदनपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत तरी स्थित सी.आर.पी.एफ. कैम्प, देवजरा स्थित पिकेट तथा निर्माणाधीन थाना भवन, निमा आजन स्थित पिकेट एवं नवनिर्मित निमा आजन नक्सल थाना, देव थाना अन्तर्गत विश्रामपुर में स्थित सी.आर. पी.एफ. कैम्प, पड़रिया एवं कंचनपुर स्थित एस.टी.एफ. कैम्प, नवनिर्मित कंचनपुर नक्सल थाना तथा ढ़िबरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत भलुआही स्थित एस.एस.बी. कैम्प का किया गया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, सदर औरंगाबाद, थानाध्यक्ष मदनपुर/देव/ढ़िबरा थाना उपस्थित रहे।

निरीक्षण के कम में देवजरा स्थित निर्माणधीन थाना में चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कैम्प / पिकेट पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों से रू-बरू हुए तथा उनका हौसला अफजायी करते हुए उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस बल की तैयारी के बारे में जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को नक्सलियों के विरूद्ध किये जाने वाले ऑपरेशन से संबंधित सुझाव / निर्देश भी दिया गया।

विदित हो कि पुलिस अधीक्षक, महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन के तहत विगत समय में कई महत्वपूर्ण सफलताये प्राप्त कि जा चुकी हैं। नवनिर्मित निमा आजन नक्सल थाना एवं कंचनपुर नक्सल थाना को संचालन के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed