औरंगाबाद:अवैध महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, बाईक जप्त

0
IMG-20230616-WA0419

संदीप कुमार

Magadh Express:औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के परसीया गांव मोड के समीप से अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव निवासी निर्मल भुईया शामिल है।पुलिस ने उसे मौके से छापेमारी कर गिरफ्तार किया । जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव में अवैध शराब बेचने का कारोबार किया जा रहा है। इसके बाद एस आई ओम प्रकाश सिंह समेत सशस्त्र बल के द्वारा छापेमारी की।

वहां मौके से अवैध शराब बरामद किया। मौके से बाईक पर रखे 12 लीटर अवैध महुआ देशी शराब बरामद किया है। मामले में टंडवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी कि गयी। जिसमें थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव निवासी निर्मल भुईया को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। शराब तथा बाईक को जप्त कर थाना लाया गया है।मामला दर्ज कर उक्त व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed