औरंगाबाद:कासमा पुलिस ने चोरी की एक बाइक किया बरामद, दो लोग गिरफ्तार

0
news

Magadh Express:औरंगाबाद जिले के कासमा पुलिस ने कर्मा पांडेय मोड़ के पास से चोरी की एक बाइक बरामद कर बाइक पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष मनेष कुमार ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान कर्मा पांडेय मोड़ के समीप एक बाइक से दो सवार रफीगंज के तरफ से आ रहे थे ।पुलिस की गाड़ी देखते ही वापस घूम कर भागने का प्रयास किया शक होते ही पुलिस बल के सहयोग से पकडा गया।

बाइक का कागजात की मांग की गई। सवार के द्वारा नहीं दिया गया। बाइक रजिस्ट्रेशन संख्या BR01DW6184 एवं बाइक पर सवार गया जिला के शेरघाटी थाना क्षेत्र के भुजौल गांव निवासी शुशील कुमार एवं गुरुआ थाना क्षेत्र के ब्राह्मण विगहा निवासी संटू यादव को थाना लाया गया। और चोरी की बाइक उपयोग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। बाइक किसकी है इसकी छानबीन की जा रही है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed