Aurangabad :(नाग पंचमी)तीसरी सोमवारी पर 90 हजार श्रद्धालुओं ने किया बाबा दूधेश्वरनाथ का जलाभिषेक,हर हर महादेव के जयघोष के दुग्धाभिषेक

0
IMG-20260817-WA0071

गोह से गौतम उपाध्याय की रिपोर्ट

Magadh Express:सावन माह की तीसरी सोमवारी एवं नागपंचमी के अवसर पर देवकुंड स्थित बाबा दूधेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार लग गई। हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से पूरा देवकुंड शिवमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने कतार में अपनी बारी का इंतजार करते हुए बाबा दूधेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया।


श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्य पूजा-अर्चना के बाद रात करीब दो बजे ही गर्भगृह को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था। इसके बाद पूरे दिन मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। अनुमान के अनुसार, करीब 90 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा दूधेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।


गंगाजल लेकर पहुंचे सैकड़ों कांवड़िया
तीसरी सोमवारी के अवसर पर पटना समेत विभिन्न क्षेत्रों से गंगाजल लेकर सैकड़ों कांवड़िया भी देवकुंड पहुंचे। कांवड़ियों ने बाबा दूधेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों के पहुंचने से मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।
वहीं, देवकुंड के ऐतिहासिक तालाब में स्नान करने के लिए भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा।


सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल और प्रशासनिक कर्मी लगातार भीड़ को नियंत्रित करने तथा श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से मंदिर में प्रवेश कराने में जुटे रहे।मंदिर परिसर में किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पूरे दिन निगरानी रखी गई। प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद पूजा-अर्चना का सिलसिला व्यवस्थित तरीके से चलता रहा।सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा दूधेश्वरनाथ के दरबार में उमड़ी आस्था की भीड़ ने देवकुंड को पूरी तरह शिवमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने बाबा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। देवकुंड मठाधीश कन्हैयानंद पूरी ने बताया कि आज श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि जिसे नागपंचमी भी कहा जाता है आज दूधेश्वरनाथ की विशेष पूजन आरती और अभिषेक किया जा रहा है ।हजारों भक्तों ने भगवान पर दुग्धाभिषेक किया ।


There is no ads to display, Please add some

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed