औरंगाबाद: पुलिस ने बड़ी वारदात को नाकाम कर हथियार के साथ 4 अपराधियों को दबोचा
Magadh Express:-औरंगाबाद पुलिस और एसटीएफ (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे चार अपराधियों को भारी मात्रा में हथियारों और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस तत्परता से इलाके में होने वाली एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना टल गई है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस को 19 जून 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि रफीगंज की ओर से संदिग्ध लोग तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गोह की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना के बाद औरंगाबाद पुलिस और एसटीएफ की टीम ने गोह-रफीगंज रोड पर स्थित दामोदरपुर मोड़ पर वाहनों की जांच शुरू की। पुलिस बल को देखते ही बाइक सवार चार संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर पुलिस ने उन चारों को धर दबोचा।

बरामदगी का विवरण:
पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। तलाशी के दौरान पुलिस को निम्नलिखित सामान मिले:
- औरंगाबाद: पुलिस ने बड़ी वारदात को नाकाम कर हथियार के साथ 4 अपराधियों को दबोचापिस्टल, 03 देशी कट्टा और 02 धनैट।
- कारतूस: कुल 159 जिंदा कारतूस।
- अन्य सामग्री: 07 मैगजीन, 03 मोटरसाइकिल और 04 मोबाइल फोन।
पूछताछ और आगे की कार्रवाई:
पकड़े गए अपराधियों ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को यह भी पता चला कि मो. सोहेल आलम के निशानदेही पर गोह थाना क्षेत्र के प्राणपुर स्थित उसके घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस और बरामद हुए, जिनमें 02 देशी कट्टा, 02 धनैट और 99 जिंदा कारतूस शामिल हैं।
इस मामले में गोह थाना कांड संख्या 0-159/26, दिनांक 19.06.2026 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधियों की सूची:
- रोहित कुमार उर्फ बिल्लू: उम्र 25 वर्ष, पिता नंदक सिंह, निवासी-झारी, थाना-उपहारा, औरंगाबाद।
- गणेश कुमार: उम्र 28 वर्ष, पिता रामजीवन राम, निवासी-टनकुपा, थाना-हसपुरा, औरंगाबाद।
- मो. इस्तेखार आलम: उम्र 25 वर्ष, पिता स्व. नसरुद्दीन, निवासी-प्राणपुर, थाना-गोह, औरंगाबाद।
- मो. सोहेल आलम उर्फ बलिस्टर आलम: उम्र 25 वर्ष, पिता मो. असलम अंसारी, निवासी-प्राणपुर, थाना-गोह, औरंगाबाद।
पुलिस की इस सफलता से जिले में सक्रिय अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
