औरंगाबाद: CPI माओवादी से संबंधित धमकी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद

0
arrest

Magadh Express;औरंगाबाद पुलिस और STF की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए CPI माओवादी से संबंधित धमकी और लेवी वसूली मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

​क्या है पूरा मामला?

​घटना की शुरुआत 26 मई 2025 को हुई, जब बंदेया थाना क्षेत्र के ग्राम-चपरा में तालाब खुदाई का काम चल रहा था। अज्ञात अपराधियों/नक्सलियों ने काम सुचारू रूप से चलाने की एवज में वादी और उनके साथियों को धमकी भरा पत्र देकर लेवी/रंगदारी की मांग की थी। इस संबंध में बंदेया थाना कांड संख्या-53/25 दर्ज की गई थी।

​मामला तब और गंभीर हो गया जब 27 मई 2026 की रात करीब 1:00 बजे तालाब में काम कर रहे कर्मियों ने बंदेया थानाध्यक्ष को सूचित किया कि अज्ञात अपराधियों ने उन्हें काम रोकने की धमकी दी है और सामान जलाने की बात कही है।

​पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

​इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए औरंगाबाद पुलिस ने 30 मई 2026 को कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। साथ ही, अवैध हथियार बरामदगी के संबंध में बंदेया थाना कांड संख्या-57/26 दर्ज की गई थी।

​आरोपी की निशानदेही पर हथियारों का जखीरा बरामद

​पुलिस की लगातार दबिश के कारण कांड संख्या-57/26 के प्राथमिकी अभियुक्त मंटू पासवान ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। औरंगाबाद पुलिस ने 13 जून 2026 को आरोपी से पूछताछ के लिए न्यायालय से 24 घंटे की पुलिस रिमांड प्राप्त की।

​पूछताछ के दौरान मंटू पासवान ने अपना जुर्म कबूल किया और उसकी निशानदेही पर ग्राम मायापुर स्थित उसके घर से औरंगाबाद पुलिस एवं STF की संयुक्त टीम ने निम्नलिखित हथियार बरामद किए हैं:देशी कर्बाइन: 01,जिंदा कारतूस: 04 ।पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed