गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आमस में 3042 लीटर विदेशी शराब से लदा कंटेनर जब्त, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

0
FB_IMG_1780554198615

Magadh Express:बिहार में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गया पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), गयाजी के निर्देशन में आमस थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक बड़े कंटेनर ट्रक को जब्त करने के साथ-साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

सासाराम की तरफ से आ रहा था कंटेनर, चेकिंग के दौरान हड़कंप

​प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 3 जून 2026 को आमस थानाध्यक्ष को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि सासाराम की ओर से एक कंटेनर के जरिए अवैध शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष, आमस एवं थाने के अन्य पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने आमस थाना क्षेत्र के आसपास सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान एक कंटेनर का चालक पुलिस बल को सामने देखकर वाहन मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। मुस्तैद सशस्त्र बल के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और कंटेनर समेत चालक व उसके सहयोगी को दबोच लिया।

कंटेनर के भीतर छिपाकर रखी गई थी 3042 लीटर शराब

​पकड़े गए वाहन की जब विधिवत तलाशी ली गई, तो पुलिस टीम दंग रह गई। तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए कंटेनर के भीतर विशेष जगह बनाकर शराब को छुपाया हुआ था।कुल बरामद शराब: 3,042 लीटर (विदेशी शराब),जब्त वाहन: 01 बड़ा कंटेनर ट्रक ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण (सभी राजस्थान के निवासी)

​पकड़े गए व्यक्तियों से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उनकी पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले तस्करों के रूप में हुई:

  1. टीकमा राम, पिता- रूधा राम, साकिन- जैतानियो की ढाणी, बाड़मेर, नोख, राजस्थान।
  2. महेन्द्र कुमार, पिता- हनुमान राम, साकिन- धनईयों साव की धान केरली नाडी नौसार बाड़मेर, राजस्थान।

सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज, सिंडिकेट की जांच शुरू

​आमस थाना द्वारा इस संबंध में मद्यनिषेध कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की अग्रतर कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की यह बड़ी खेप बिहार में कहाँ डिलीवरी की जानी थी और इस धंधे के पीछे मुख्य माफिया कौन है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed