गया: भूंजा खरीदने के विवाद में हुई हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई; दो फरार आरोपी गिरफ्तार

0
1001347811

Magadh Express: गया पुलिस ने कोंच थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ साल पहले मामूली विवाद में लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने इस हत्याकांड में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कोंच थाना में कांड सं०-492/24 (दिनांक 19.11.2024) दर्ज कर पुलिस काफी समय से आरोपियों की तलाश कर रही थी।

​भूंजा पहले खरीदने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

​घटनाक्रम के अनुसार, 19 नवंबर 2024 को वादी (शिकायतकर्ता) अपने दोस्त के साथ कोंच बाजार में भूंजा खरीद रहा था। उसी समय वहाँ दीपक कुमार नाम का युवक आया और पहले भूंजा खरीदने की जिद को लेकर वादी और उसके दोस्त से उलझ गया। देखते ही देखते बात काफी बढ़ गई।

​लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से किया था जानलेवा हमला

​बाजार में हुए विवाद के बाद जब वादी और उसका दोस्त अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में दीपक कुमार ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से दोनों पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। इस बर्बर हमले में वादी का दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी।

​टिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में बनी थी SIT

​फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), गया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), टिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया था। इस टीम में कोंच थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को शामिल किया गया था।​विशेष टीम ने खुफिया जानकारी (आसूचना संकलन) और लगातार की गई छापेमारी के बाद इस हत्याकांड में संलिप्त 02 शातिर अभियुक्तों को धर दबोचा।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

​पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपी एक ही गाँव के रहने वाले हैं:

  1. गौरव कुमार (पिता: रामजीवन पासवान)
  2. दीपक कुमार उर्फ रवि (पिता: संजय चौधरी),पता: दोनों निवासी- कोंच माना बिगहा, थाना- कोंच, जिला- गया।

​अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

​गया पुलिस के अनुसार, इस कांड में शामिल अन्य सह-अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed