बिहार में बीच सड़क पर ठांय-ठांय , दिन दहाड़े छात्रा को मारी गोली ,सिसिटीवी फुटेज आया सामने

0
IMG_20220818_180253

बिहार में अपराधीक घटनाओं को अंजाम दिया जाना कोइ बड़ी बात नही है । आपराधिक घटना बिहार में कभी भी घट जाती है और पुलिस मामले में छान बिन कर रही होती है लेकिन अपराध रोक नहीं पाती ।कहा जाता है की बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए है । लेकिन बिहार में आये दिन जिस तरह से दिनदहाड़े हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया जा रहा है । बीच सड़क पर थाय थाय जारी है कहा जा सकता है कि अपराधियों में पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं रह गया ।

बेखौफ अपराधियो द्वारा पटना में दिन दहाड़े आज फिर एक वारदात को अंजाम दिया गया है जहाँ एक 16 वर्षीय छात्रा को गोली मार दी गई है । बड़ी खबर राजधानी पटना से है, जहां एक छात्रा को अज्ञात अपराधी ने गोली मार दी है ।घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि जब काजल नाम की छात्रा बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा इलाके के अपने कोचिंग से पढ़कर घर जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए एक अपराधी ने छात्रा को पीछे से गोली मार दी । बताया जा रहा है कि गोली छात्रा के गर्दन में जाकर फंस गई । आनन फानन में छात्रा के परिजनों ने उसे बायपास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है । वहीं छात्रा को गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद भी हो गई है । छात्रा की उम्र 16 साल है । घटना के बाद पुलिस भी काफी देर से पहुंची और फोन पर ही परिजनों से घटना की जानकारी ले रही थी ।

बहरहाल गोली मारने वाले अपराधी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार भी नहीं कर पाई है । सीसीटीवी में आरोपी साफ-साफ दिख रहा है । पुलिस की माने तो घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है । पूरे मामले की छानबीन की जा रही है । परिजनों ने पुलिस की लेट-लतीफी पर नाराजगी जाहिर की है और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है ।

पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमे एक व्यक्ति को छात्रा को गोली मारते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है । इस फुटेज में एक लड़का हाथ में थैला लिए आते हुए दिखाई देता है । इसके बाद वह गली के कोने पर आकर रुक जाता है तुरंत एक उसके पीछे से छात्रा आती है, तो वो लड़का उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन वो नहीं रुकती है । जिसके बाद
आरोपी थैले में से हथियार निकालता है और लड़की के पीछे से सिर की ओर फायर कर भाग जाता है । जिसके बाद छात्रा बेसुध होकर रास्ते में गिर जाती है ।

इस मामले में पटना पुलिस का कहना है कि पटना के बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा क्षेत्र के इंद्रपुरी मोहल्ले में कल (बुधवार) एक सब्जी विक्रेता की बेटी को गोली मार दी गयी, गले में गोली लगने से घायल बच्ची का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, मामला प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है, हम पूरे मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed