बिहार :अमेरिका से चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व मनाने पहुंची मोनी सिंह नवादा

0
मोनी सिंह

मगध एक्सप्रेस :-अमेरिका से चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व को लेकर नवादा पहुंची मोना सिंह अपने पुत्र के साथ छठ जैसे महापर्व को अपनी माटी अपने शहर से छठ को लेकर नवादा पहुंची। बुंदेलखंड निवासी धीरज कुमार सिंह की पत्नी मोनी सिंह अपने 6 वर्षीय पुत्र के साथ बुंदेलखंड नवादा छठ करने पहुंची है. मोनी सिंह ने बताया कि अमेरिका में भी छठ पर्व कर सकती थी मगर वहां नवादा जैसी सुख सुविधा नहीं मिल पाती, अपनी माटी में आकर छठ करने का एक गजब का ही उत्साह रहता है।

मोनी सिंह ने कहा कि पावन छठ में इतनी ताकत होती है कि हर श्रद्धालु अपने गांव अपने शहर अपने घर किसी तरह से ही लौट आता है. उन्होंने पिछले वर्ष छठ की शुरुआत की थी, मन्नत मांगने के बाद पूरी होने पर वह दूसरी बार छठ के लिए नवादा पहुंची है, उनके छोटे से पुत्र ने अंग्रेजी भाषा में बताया कि सन ऑफ गॉड सूर्य भगवान ही संसार के तारणहार है ,सूर्य भगवान की आराधना हम सभी को करना चाहिए, नन्हे बालक ने अंग्रेजी में कहते हुए कहा कि भारत की माटी बिहार की माटी में छठ पर्व मनाने का एक अलग सा उत्साह और ऊर्जा मिलती है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed