Aurangabad:(देव) कंचनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 अवैध शराब भट्टियाँ ध्वस्त, 12,000 लीटर जावा महुआ नष्ट

0
IMG-20260417-WA0039

Magadh Express : औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंगला बगीचा पहाड़ स्थित सतनदिया नदी के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी छापेमारी की है। इस कार्रवाई में अवैध शराब निर्माण के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में कच्चा माल और तैयार शराब बरामद की है।


मौके पर ही नष्ट किया गया कच्चा माल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान नदी किनारे संचालित हो रही कुल 10 अवैध शराब भट्टियों का पता चला। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 12,000 लीटर जावा महुआ (शराब बनाने का कच्चा माल) बरामद किया। पूरी प्रक्रिया की विधिवत वीडियोग्राफी कराई गई और बरामद माल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।


देशी शराब बरामद, कार्रवाई जारी
ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने लगभग 130 लीटर तैयार देशी महुआ शराब भी जब्त की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शराब माफियाओं के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल इस मामले में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed