औरंगाबाद: ढिबरा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, 14 साल पुराने मामले में भेजा जेल
Magadh Express:- औरंगाबाद जिले के ढिबरा पुलिस ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक महिला समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पहली गिरफ्तारी: 14 साल पुराना मामला
थाना क्षेत्र के ग्राम बारा से पुलिस ने सुन्दरी देवी (पति- घुरन भुईयां) को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ माननीय न्यायालय ACJM-4 द्वारा कांड संख्या Fo-38/2012 और Tr-1355/26 के तहत गैर-जमानती वारंट निर्गत था। महिला अभियुक्त काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रही थी।
दूसरी गिरफ्तारी: शराब कांड का आरोपी
वहीं, एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने बनुआ टोला बाजारी से शिवनाथ साव (पिता- करीमन साव) को गिरफ्तार किया। शिवनाथ साव ढिबरा थाना कांड संख्या 24/22 (उत्पाद मामला) में वांछित था। माननीय न्यायालय उत्पाद-2, औरंगाबाद द्वारा इनके खिलाफ Gr-348/22 और Tr-5573/22 के तहत वारंट जारी किया गया था।
पुलिस का बयान:
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट लंबित था। गिरफ्तारी के बाद शनिवार (14/03/26) को दोनों को आवश्यक कागजी कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है।