Aurangabad:रफीगंज में किसान का चोरी हुआ ट्रैक्टर झारखंड से बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260111-WA0066


रफीगंज से एस के मिश्रा

Magadh Express:- औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के जाखीम गांव से किसान के घर के बाहर से चोरी हुए ट्रैक्टर और रोटावेटर के मामले में रफीगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी किए गए वाहन को झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज से बरामद कर लिया है, साथ ही इस गिरोह में शामिल चार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है।


क्या था मामला:
जाखीम गांव की निवासी तपेश्वरी देवी ने रफीगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 24 नवंबर की शाम करीब 6:00 बजे खेत की जुताई करने के बाद उन्होंने अपना ट्रैक्टर और रोटावेटर घर के दरवाजे पर खड़ा किया था। अगली सुबह जब परिजन सोकर उठे, तो देखा कि ट्रैक्टर और रोटावेटर गायब थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस की कार्रवाई:
मामले की गंभीरता को देखते हुए रफीगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने चोरी का ट्रैक्टर और रोटावेटर बरामद कर लिया।


चार आरोपी गिरफ्तार:
इस मामले में पुलिस ने चोरी, खरीद-बिक्री में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  • पंकज कुमार उर्फ जिम्मेदार (पिता मिथलेश यादव, निवासी बगाही, बारुण थाना क्षेत्र, औरंगाबाद)
  • मृत्युंजय कुमार (पिता राम केवल यादव, निवासी बगाही, बारुण थाना क्षेत्र, औरंगाबाद)
  • अजय कुमार (पिता नरेश यादव, निवासी सिंदरी कुंदा, चतरा, झारखंड)
  • राहुल कुमार साव (पिता देवनंदन साव, निवासी देवरिया, हंटरगंज, झारखंड)
    पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संभावित संपर्कों की तलाश कर रही है ताकि क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष शंभू कुमार, मिथिलेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed