नवीनगर: आंगनबाड़ी यूनियन की नई टीम तैयार, सुषमा अध्यक्ष तो पिंटू देवी बनीं सचिव; नेतृत्व ने कहा- ‘अधिकार चाहिए तो काम भी करना होगा’

0
IMG-20260111-WA0024

हरिहरपुर उरदना पंचायत में कमेटी का विस्तार | पोषण ट्रैकर पर अपडेट रहने का सख्त निर्देश

नवीनगर/औरंगाबाद (संदीप कुमार) | “संगठन सेविकाओं के हक की लड़ाई तो लड़ेगा, लेकिन काम में कोताही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” यह संदेश शनिवार को नवीनगर आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक में दिया गया। मौका था हरिहरपुर उरदना पंचायत में यूनियन की पंचायत स्तरीय कमेटी के गठन का।

​काला पहाड़ तेंदुआ आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित इस बैठक में भारी संख्या में सेविका-सहायिकाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में परियोजना कमेटी के पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

सर्वसम्मति से चुनी गई नई कमेटी

​चुनाव पर्यवेक्षक सह कोषाध्यक्ष विपिन कुमार की देखरेख में नई पंचायत कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन हुआ:

  • अध्यक्ष: सुषमा कुमारी (सेविका, काला पहाड़ केंद्र, कोड 308)
  • सचिव: पिंटू देवी (सेविका, काला पहाड़-2)
  • कोषाध्यक्ष: मंजू देवी (सेविका, काला पहाड़ फर्स्ट, कोड 62)

‘पोषण ट्रैकर अपडेट रखें, तभी मिलेगा हक’

​बैठक को संबोधित करते हुए परियोजना कमेटी के महासचिव श्रीकांत कुमार सिंह ने सेविकाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वाउचर भुगतान, मातृ वंदना योजना और प्रोत्साहन राशि की समस्याओं के लिए संगठन संघर्षरत है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारों के साथ कर्तव्य भी जरूरी हैं। उन्होंने सभी सेविकाओं को ‘पोषण ट्रैकर’ पर समय पर डाटा अपडेट करने और विभागीय निर्देशानुसार केंद्र संचालित करने का निर्देश दिया, ताकि निरीक्षण में कोई कमी न मिले।

काम से समझौता नहीं

​परियोजना अध्यक्षा प्रमिला कुमारी ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वहीं, उपाध्यक्ष रूपा कुमारी ने सख्त लहजे में कहा कि “अब बिना कार्य के कोई समझौता नहीं होगा, सभी को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी।”

​कार्यक्रम का संचालन महासचिव श्रीकांत कुमार सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन रूपा कुमारी ने किया। इस मौके पर प्रभा देवी, सलोनी कुमारी, रेशम कुमारी, मुनिता देवी, माया देवी सहित बड़ी संख्या में सेविकाएं मौजूद रहीं।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed