बिहार:रोहतास में सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा: ‘फर्जी कोषागार पदाधिकारी’ समेत 4 गिरफ्तार

0
news

Magadh Express: रोहतास पुलिस ने दिनांक 10.12.2025 को हुए चालक सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। इस मामले में, एक ‘फर्जी कोषागार पदाधिकारी’ बनकर परीक्षा केंद्र में घुसने वाले व्यक्ति सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों पर इंदुपुरी थाना कांड सं०-172/25 के तहत धारा 318, 338, 336, 340, 319, 219, 61, 120 बी एवं एस0एन0 एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।


कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस अधीक्षक कार्यालय को परीक्षा के दौरान एक व्यक्ति द्वारा स्वयं को वरीय कोषागार पदाधिकारी बताकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम को केंद्र में प्रवेश कर चुके व्यक्ति से आवश्यक सूचना जुटाने को कहा गया। पुलिस टीम ने कथित ‘वरीय कोषागार पदाधिकारी’ अशोक कुमार को संविदात्मक विकास भवन परिसर से गिरफ़्तार कर लिया।


जांच में बड़े खुलासे:

अशोक कुमार के पास से पाए गए दस्तावेज़ों की जाँच में यह पुष्टि हुई कि वे फर्जी हैं। गहन पूछताछ में अशोक कुमार ने खुलासा किया कि उसने रोल नंबर-06 के अभ्यर्थी विकास कुमार को परीक्षा में नकल कराने में मदद पहुँचाने के लिए यह फर्जीवाड़ा किया। अशोक कुमार ड्राइवर और एक अन्य सहयोगी के साथ परीक्षा केंद्र के अंदर स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा था।

परीक्षा केंद्र के अंदर का खेल:

अशोक कुमार के अनुसार, उन्होंने परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी विकास कुमार को नकल न करने के बहाने पकड़कर ओ०एम०आर० शीट और प्रश्न पुस्तिका छीन ली। इसके बाद उसे बाथरूम में रहने को कहकर, वे स्वयं ओ०एम०आर० शीट और प्रश्न पुस्तिका लेकर एक अन्य सहयोगी के साथ परीक्षा केंद्र में गए। इस सहयोगी ने विकास कुमार की जगह परीक्षा दी और ओ०एम०आर० शीट को भरकर उसी जगह रख दिया जहाँ विकास कुमार बैठा था।


अन्य गिरफ्तारियाँ और बरामदगी
अशोक कुमार द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर, पुलिस ने परीक्षा केंद्र के बाथरूम से अभ्यर्थी विकास कुमार को प्रश्न पत्र और ओ०एम०आर० शीट के साथ गिरफ़्तार किया।इसके अलावा, परीक्षा केंद्र के ग्राउंड में स्कॉर्पियो गाड़ी के अंदर बैठे दो अन्य व्यक्तियों, संतोष कुमार और ललेन्द कुमार को भी गिरफ़्तार किया गया है।पूछताछ में यह भी पता चला कि विकास कुमार की इस परीक्षा में पास कराने के लिए अशोक कुमार से 10 लाख रुपये में बात हुई थी, जिसमें से उन्हें 2.50 लाख रुपये अग्रिम रूप से दिए गए थे।

गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण:

विकास कुमार – पे०- रामनरेश सिंह, ग्राम- श्रीपुर, थाना- घोसी, जिला- जहानाबाद।अशोक कुमार सिंह – पे०- रामप्रीत सिंह, ग्राम- जयनगर, जिला- मधुबनी।संतोष कुमार – पे०- शोखिन यादव उर्फ सत्येन्द्र यादव, ग्राम- सुलेमानपुर, जिला- जहानाबाद।ललेन्द कुमार – पे०- श्री सकलदेव प्रसाद, सा०- लंगड़ीश्राव, थाना- घोसी, जिला- जहानाबाद।

confiscated सामानों का विवरण:

एक स्कॉर्पियो (रजि० न० – BR22P8266),तीन एंड्रॉइड मोबाइल फ़ोन और एक कीपैड मोबाइल।फर्जी पहचान पत्र।फर्जी आदेश पत्र।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पूर्व आपराधिक इतिहास के संबंध में भी जाँच की जा रही है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed