गया जी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹50,000 का इनामी कुख्यात अपराधी सैयद खालिद उर्फ खालिद अंजुम गिरफ्तार!

0
IMG-20251211-WA0154

Magadh Express:-गया पुलिस और हैदराबाद (जिला मिरचौक थाना) पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिले के कुख्यात और ₹50,000 के इनामी अपराधी सैयद खालिद उर्फ खालिद अंजुम को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।खालिद अंजुम कई आपराधिक मामलों में वांछित था।


शेरघाटी कोर्ट हाजत फायरिंग मामले में था वांछित
गिरफ्तार अपराधी सैयद खालिद उर्फ खालिद अंजुम दिनांक 24.07.2024 को शेरघाटी कोर्ट हाजत में हुए फायरिंग कांड में वांछित था। 24 जुलाई 2024 को अपराधी अरमान खान उर्फ अरमानुल्लाह खान उर्फ फोटो खान को शेरघाटी न्यायालय में पेशी के बाद कोर्ट हाजत वापस ले जाया जा रहा था। इसी दौरान खालिद अंजुम समेत कुछ अन्य अपराधियों ने फोटो खान और पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नीयत से उन पर चार-पाँच राउंड फायरिंग कर दी थी। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मी और अपराधी फोटो खान जख्मी हो गए थे।


संयुक्त अभियान की सफलता
गया पुलिस लंबे समय से इस कुख्यात अपराधी की तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर, गया पुलिस ने हैदराबाद (मिरचौक थाना) पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप इनामी सैयद खालिद उर्फ खालिद अंजुम को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस गिरफ्तारी को बिहार पुलिस की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed