Aurangabad :(रफीगंज)भूमि विवाद में गोलीबारी और मारपीट, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि घायल, पटना रेफर

0
IMG-20251210-WA0066


रफीगंज से एस कुमार

Magadh Express:- औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के चरकांवा ऊपरडीह के बधार (खेत) में भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में वार्ड नंबर 15 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि माहिद खान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।


बीच-बचाव के दौरान हमला
घटना के संबंध में बताया जाता है कि माहिद खान ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बीच-बचाव करने गए थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष ने उन पर लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से जानलेवा हमला कर दिया।
घायल माहिद खान ने बताया कि हमलावरों ने उन पर गोली चलाई, जो उनके पैर में लगी। इसके साथ ही, उनके सिर पर 50 से अधिक बार लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से प्रहार किया गया, जिससे उनकी हालत अत्यंत गंभीर हो गई।


पुलिस छावनी में बदला क्षेत्र, छापेमारी जारी
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल माहिद खान को तुरंत रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिले के वरीय पदाधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। इनमें एसडीपीओ 1, एसडीपीओ 2, एसडीएम, प्रशिक्षु डीएसपी, रफीगंज थाना अध्यक्ष सहित कई थानों की पुलिस बल शामिल थी।

पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा सघन छापेमारी की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed