प्रशासनिक फेरबदल: औरंगाबाद के डीएम श्रीकांत शास्त्री को मिला बेगूसराय का प्रभार , औरंगाबाद की डीएम बनी श्रीमती अभिलाषा शर्मा

0
IMG-20251208-WA0115

Magadh Express:-राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (भा.प्र.से.) के अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया है। इस फेरबदल से औरंगाबाद, बेगूसराय, सहित अन्य कई जिलों में नए समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी (DM) की नियुक्ति की गई है।


बेगूसराय को मिले नए DM:श्री श्रीकान्त शास्त्री, भा.प्र.से. (2012), जो अब तक औरंगाबाद के समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें बेगूसराय स्थानांतरित किया गया है।वे अगले आदेश तक बेगूसराय के समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी का पदभार संभालेंगे।इसके अतिरिक्त, उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46, 2023) की धारा-14 के तहत बेगूसराय का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

औरंगाबाद को मिली नई डीएम:श्रीमती अभिलाषा शर्मा, भा.प्र.से. (2017), जो वर्तमान में अरवल की समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी थीं, उन्हें औरंगाबाद स्थानांतरित किया गया है।वे अगले आदेश तक औरंगाबाद के समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित रहेंगी।उन्हें भी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46, 2023) की धारा-14 के अधीन औरंगाबाद का जिला दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed