Bihar:मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Magadh Express:- बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समीक्षा के मुख्य बिंदु:
- समीक्षा के दौरान मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव ने विभागों के कार्यों के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग के कार्य की अद्यतन और विस्तृत जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के कार्यों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें।

- उन्होंने निर्देश दिया कि सरकार की जो प्राथमिकताएँ हैं, उनके आधार पर कार्यों को तेज़ी से करें ताकि उनका लाभ राज्य की जनता को मिल सके।मुख्यमंत्री ने निगरानी विभाग, आयकर, रजिस्ट्रीकरण एवं जमाबंदी से संबंधित भूमि निबंधन के कार्यों की अद्यतन स्थिति के साथ विकास कार्य हेतु जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुसरण कर राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सुशासन और पारदर्शिता के साथ सरकार की योजनाओं को लागू करते हुए, आम जन को इसका लाभ शीघ्र एवं त्वरित प्राप्त होना चाहिए।
- समीक्षा में उपस्थिति:
इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. दीपक कुमार, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री आमिर सुब्हानी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री दिनेश कुमार राय, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष डॉ० शैलेंद्र कुमार, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग की विशेष सचिव डॉ० प्रतिमा सक्सैना एवं मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव श्री अरविंद कुमार वर्मा उपस्थित थे।