मदनपुर में नवनिर्वाचित विधायक प्रमोद कुमार सिंह का भव्य स्वागत
“जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत” — विधायक**
मदनपुर (औरंगाबाद): रफीगंज विधानसभा से नवनिर्वाचित जदयू विधायक प्रमोद कुमार सिंह का रविवार को मदनपुर के दुर्गा चौक पर भव्य स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हजारों की भीड़ और उत्साह के बीच विधायक का फूलमालाओं और अंगवस्त्र से अभिनंदन किया गया।

समारोह में संबोधित करते हुए विधायक ने कहा—
“जनता का साथ और विश्वास हमेशा मेरे साथ रहा है। जिस उम्मीद से आपने मुझे विजयी बनाया है, उन सभी उम्मीदों पर खरा उतरने का मैं पूरा प्रयास करूंगा। जनता ने चुनाव नहीं लड़ाया, बल्कि जनता खुद हमारे लिए चुनाव लड़ रही थी।”
मदनपुर में पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद
कार्यक्रम से पहले प्रमोद कुमार सिंह ने मदनपुर देवी मंदिर एवं दुर्गा मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
विकास को बताया ‘परम कर्तव्य’
अपने संबोधन में विधायक ने कहा—
“इस क्षेत्र का विकास करना और जनता की समस्याओं का समाधान करना मेरी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि परम कर्तव्य है। बिहार में डबल इंजन की सरकार जनता के विकास के लिए संकल्पित है।”

उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हर घर, हर पंचायत और हर नागरिक से मिलकर उनके सुख-दुख में भागीदार बनेंगे और एक सेवक के रूप में सदैव जनता के बीच रहकर कार्य करेंगे।
सामूहिक समर्थन ने बनाया ‘जवसेवक’
विधायक ने कहा—
“जनता के विश्वास और एकता ने ही मुझे ‘जवसेवक’ बनाकर विधानसभा भेजा है। अब मैं सभी का विधायक हूं और सभी के लिए समान रूप से काम करूंगा। किसी को भी निराश होने की जरूरत नहीं है।”
समारोह में उमड़ा जनसैलाब
महाकाल मंडली द्वारा विशेष स्वागत किया गया, वहीं दुर्गा आराध्य समिति ने अमेरिकी डायमंड की रिंग पहनाकर विधायक का सम्मान किया।
इसके बाद खिरियावां, वार और शिवगंज बाजार में भी लोगों ने जगह-जगह स्वागत कर अपनी खुशी जताई।
कई जनप्रतिनिधि और नेता रहे मौजूद
समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित थे—
मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, भाजपा नेता दिग्विजय सिंह, संतोष सिंह, ज्ञानदत्त पांडेय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह, लोजपा नेता अजय पासवान, संजय शर्मा, विनय यादव, अनिल सिंह, शंभू कुमार सिंह, पृथ्वी सिंह, शशि कुमार, टिंकू गुप्ता, सौरभ कुमार, सुबोध सिंह, लड्डू शर्मा, राहुल कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।