Aurangabad: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं

0
IMG-20251122-WA0076

Magadh Express:- औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) देव द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), देव का औचक निरीक्षण/भ्रमण किया गया।निरीक्षण के दौरान, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न महत्वपूर्ण वार्डों और कमरों का गहन मुआयना किया। इनमें ENT (कान, नाक, गला) विभाग, ECG/Tele Room, OPD Counter, शल्य कक्ष (Operation Theater), दवा वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष (Labor Room) और प्रतीक्षा कक्ष (Waiting Room) शामिल थे।


निरीक्षण के क्रम में, पदाधिकारी ने पाया कि आवश्यक उपकरण, साफ-सफाई और स्टाफ की उपलब्धता संतोषजनक है।इस पूरे परिसर भ्रमण के दौरान, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह भी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ उपस्थित रहे।पूरे परिसर को साफ-सुथरा एवं सुव्यवस्थित पाया गया, जो अस्पताल प्रशासन की बेहतर कार्यशैली को दर्शाता है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed