औरंगाबाद पुलिस ने नक्सली मंसूबे को किया नाकाम: 2 IED बरामद

0
IMG-20251117-WA0149

Magadh Express:-औरंगाबाद जिले में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे एंटी नक्सल अभियान के तहत औरंगाबाद पुलिस, STF (स्पेशल टास्क फोर्स) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को बड़ी सफलता मिली है।


दो IED विस्फोटक बरामद

  • अभियान की जानकारी:दिनांक 16.11.2025 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल औरंगाबाद के निर्देश पर पुलिस की टीम, STF लंगुराली और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल टीम-47 ने संयुक्त रूप से लंगुराही पहाड़ी क्षेत्रों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया।इसी क्रम में, उक्त टीम द्वारा मदनपुर थानांतर्गत लंगुराही पहाड़ी से दो IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए गए।
  • बरामदगी का विवरण:कुल IED: 02 IED (कुल 5 KG)
  • इसके अतिरिक्त, 25 मीटर तार भी बरामद किया गया।बरामद किए गए इन दोनों IED को तत्काल यथावत स्थान पर ही सुरक्षात्मक तरीके से नष्ट कर दिया गया।

  • पुलिस बल की इस संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नक्सली गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए इलाके में लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed