Aurangabad:फर्जी IPS बनकर सरकारी कर्मियों को गुमराह करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार,पूर्व में भी फर्जी एयर चीफ मार्शल बनकर लोगों को ठग चुका है अपराधी

0
news-2


Magadh Express: औरंगाबाद पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो खुद को प्रशिक्षु IPS अधिकारी बताकर सरकारी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को गुमराह कर रहा था। आरोपी के पास से फर्जी दस्तावेज, IPS वर्दी में फोटो और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।
कैसे हुआ खुलासा?

  • दिनांक 28.10.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय को एक व्यक्ति के बारे में सूचना मिली कि वह खुद को प्रशिक्षु IPS अधिकारी बताकर वरीय पदाधिकारियों और कर्मियों को गुमराह कर रहा है।पुलिस अधीक्षक ने नगर थानाध्यक्ष को तत्काल सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।सूचना के सत्यापन के लिए नगर थाना की टीम आरोपी के बताए गए लोकेशन सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद पहुँची।

  • पूछताछ और पहचान
  • पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने स्वयं को प्रशिक्षु आईपीएस बताया और पुलिस पदाधिकारियों को गुमराह करने के साथ ही उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया।संदिग्ध व्यवहार के कारण औरंगाबाद पुलिस ने उससे गहन पूछताछ की।उसने अपना नाम आशिष कुमार, पिता-अजय कुमार चौधरी, ग्राम-नारायणपुर, थाना-नारायणपुर, जिला-भोजपुर बताया।नारायणपुर थाना से सत्यापन कराने पर पता चला कि इस नाम का कोई व्यक्ति वहां नहीं है।
  • मोबाइल नंबर के सत्यापन से उसकी असली पहचान आशिष कुमार, पिता अजय कुमार चौधरी, ग्राम करवा, थाना मुफस्सिल, जिला भोजपुर (बिहार) के रूप में हुई।
    अपराधों का लंबा इतिहास
  • आगे की पूछताछ में अभियुक्त आशिष कुमार ने स्वीकार किया कि वह पूर्व में भी फर्जी एयर चीफ मार्शल बनकर लोगों को ठग चुका है, जिसके लिए वह आंध्र प्रदेश के त्रिमूलगिरी थाना से जेल भी जा चुका है।तकनीकी विश्लेषण में उसके फोन से IPS की फूल वर्दी पहने हुए फोटो और अन्य फर्जी सामानों का विवरण मिला।गिरफ्तार व्यक्ति ने फर्जी आईपीएस बनकर ठगने और पैसे की उगाही करने का अपराध स्वीकार कर लिया है।
    जब्त सामानों का विवरण
    औरंगाबाद पुलिस ने आरोपी के पास से निम्नलिखित वस्तुएं बरामद की हैं:
  • फर्जी दस्तावेज (05): नेशनल पुलिस एकेडमी (NPA) का ID कार्ड, IPS अधिकारियों की वर्दी में विभिन्न पुलिस पदाधिकारियों के साथ फर्जी फोटो, वायुसेना अधिकारी की फुल वर्दी पहने हुए फोटो, NPA हैदराबाद का फोटो अपने साथ लिया हुआ, और IPS रैंक का फर्जी दस्तावेज।पिला रंग का अशोक स्तंभ प्लास्टिक के डब्बे में रखा हुआ।मोबाइल: 03,आधार कार्ड: 01,पैन कार्ड: 01,ATM: 01.नगर थाना में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभियुक्त आशिष कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और अग्रतर कानूनी कार्रवाई जारी है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed