रोहतास: डेहरी विधायक फतेह बहादुर पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, चिलबिला गांव में जमकर नारेबाजी, भगदड़ में एक घायल,प्राथमिकी दर्ज

0
Screenshot_2025-10-11-19-46-24-15_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

डेहरी, रोहतास: रोहतास जिले के डेहरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चिलबिला गांव में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक फतेह बहादुर सिंह को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। विधायक जैसे ही अपने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव पहुंचे, आक्रोशित ग्रामीणों ने उनका घेराव कर लिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। यह विरोध इतना उग्र हो गया कि विधायक के समर्थकों और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें एक ग्रामीण के घायल होने की खबर है।

विरोध और बवाल का कारण



मिली जानकारी के अनुसार, विधायक फतेह बहादुर सिंह के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और विरोध में नारे लगाने लगे। ग्रामीणों के आक्रोश की मुख्य वजह विधायक का हिंदू देवी-देवताओं और मंदिर को लेकर दिया गया विवादास्पद बयान बताया जा रहा है। विधायक ने हाल ही में मंदिर को अंधविश्वास और पाखंड का केंद्र बताया था, जिससे हिंदू समुदाय के लोग काफी नाराज थे। ग्रामीणों ने विधायक से मंदिर जाकर दर्शन करने को कहा, जिस पर विधायक भड़क उठे और गाली-गलौज शुरू कर दी।

चलती गाड़ी से ग्रामीण को फेंका



स्थिति तब और बिगड़ गई जब विधायक के समर्थकों ने आक्रोशित लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि विधायक के समर्थकों ने एक ग्रामीण राहुल कुमार को जबरन गाड़ी में बिठा लिया और कुछ दूर ले जाकर चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राहुल कुमार को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया।

विधायक को भागना पड़ा



भारी विरोध और ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए, विधायक फतेह बहादुर सिंह को अपने काफिले के साथ गांव छोड़कर भागना पड़ा। ग्रामीणों ने उनके काफिले का पीछा भी किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामले की प्राथमिकी दर्ज



इस घटना के बाद, आयरकोठा थाना अंतर्गत चिलबिला गांव में विधायक फतेह बहादुर सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ हत्या के प्रयास (attempt to murder) सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है। स्थानीय विधायक के लगातार विवादित बयानों और ग्रामीणों से इस तरह की भिड़ंत के चलते डेहरी विधानसभा क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed