गया जी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 देसी कट्टा के साथ एक अपराधी गिरफ्तार,झोला में छिपाकर रखा था अवैध हथियार

0
1000591250

Magadh Express: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार, जिले में अवैध हथियार रखने वालों और अवैध हथियार तस्करों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।


आज, दिनांक 10.10.2025 को शेरघाटी थाना क्षेत्र के रतनपुरा गाँव में एक व्यक्ति के अपने घर में हथियार छिपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें शेरघाटी थाना पुलिस और एसटीएफ (STF) के कर्मी शामिल थे।
टीम जब रतनपुरा गाँव में संदिग्ध व्यक्ति के घर छापेमारी करने पहुंची, तो एक व्यक्ति घर से निकलकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे सशक्त बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।


पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुजीत कुमार, पे० किशोरी यादव, सा० रतनपुरा, थाना शेरघाटी, जिला गया बताया। पकड़े गए व्यक्ति की निशानदेही पर उसके घर की तलाशी ली गई, जिसमें छत के छप्पर के नीचे छिपाकर रखे एक प्लास्टिक के झोले से पाँच (05) देसी कट्टा बरामद हुआ।


बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी
बरामद हथियारों के संबंध में पूछताछ करने पर सुजीत कुमार ने बताया कि वह ये हथियार किसी बड़ी घटना को अंजाम देने देने और खोंद खूं के लिए इस्तेमाल करने के लिए लाया था। ईस संबंध में शेरघाटी थाना कांड संख्या 426/25 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जाँच कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता:

  • सुजीत कुमार, पे० किशोरी यादव, सा० रतनपुरा, थाना शेरघाटी, जिला गया।
    बरामद सामान:
  • देसी कट्टा – 05

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed