Aurangabad:(देव)बोरिंग विवाद में पहुंची पुलिस ने वाहन से किया अवैध हथियार बरामद,वाहन लेकर आरोपी फरार,पुलिस ने दर्ज की FIR
Magadh Express:-औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मालेनगर में आज दिनांक 25/9/2025 को बोरिंग करवाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए लड़ाई-झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई।
सूचना के सत्यापन और शांति व्यवस्था कायम करने के लिए AS1 उमेन्द्र प्रसाद पुलिस बल के साथ मालेनगर पहुँचे। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच चल रहे लड़ाई-झगड़े को सफलतापूर्वक शांत कराया।

जाँच के दौरान दिखा अवैध हथियार
झगड़े को शांत कराने के दौरान ही पुलिस ने एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार देखा। पुलिस बल को देखते ही वह व्यक्ति भागने लगा। उसने तुरंत अपना हथियार एक चार पहिया वाहन में रखकर चालक सीट पर बैठ गया।जब पुलिस ने उक्त वाहन की जाँच शुरू की, तो चालक सीट पर बैठे व्यक्ति के दाहिने तरफ एक देशी अवैध हथियार पाया गया। हालाँकि, पुलिस की जाँच के बावजूद, वह व्यक्ति गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा।वहीं पुलिस ने एक देशी थर्नेट बरामद किया गया है ।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस घटना के बाद, देव थाना में हथियार के साथ भागे व्यक्ति के विरुद्ध कांड संख्या 244/25, दिनांक 25/9/25, धारा 25(1-6) A आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।प्राथमिकी अभियुक्त के रूप में प्रिंस कुमार सिंह, पिता विनोद सिंह, ग्राम बेलसारा, थाना देव, जिला औरंगाबाद का नाम दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।