औरंगाबाद:रफीगंज-शिवगंज मार्ग पर दर्दनाक हादसा: 8 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, ग्रामीणों ने बस में की तोड़फोड़

0
Screenshot_2025-09-14-10-55-36-07_5600c4be318a3a39d7eb640dd568d217

औरंगाबाद: रविवार सुबह 7:30 बजे ओरंगाबाद के रफीगंज-शिवगंज मार्ग पर कियाखाप गांव के पास एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हुई। मुणगैनी बस की चपेट में आने से खजुऔतिया गांव निवासी पिंटू कुमार यादव के 8 वर्षीय पुत्र यीशु कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बच्चे के साथ उसके मामा धर्मेंद्र यादव भी थे, जिन्हें इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया है । धर्मेंद्र ने बयान दिया कि वे सड़क किनारे खड़े थे, तभी ओरंगाबाद जा रही बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र भी घायल हुए, जबकि बस चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया।

घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश

घटनास्थल पर सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शम्भू कुमार अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिला परिषद सदस्य शंकर यादवबिंदु ने परिजनों को समझाने की कोशिश की।

अंचलाधिकारी भारतेंदु सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधि विनोद राठौर ने कबीर अंत्येष्टि राशि देने का आश्वासन दिया है। खबर लिखे जाने तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी ।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed