सांसद अभय कुशवाहा का बड़ा ऐलान: औरंगाबाद सिविल कोर्ट में बनेगा विधि भवन का तीसरा और चौथा तल्ला
औरंगाबाद। जिले के अधिवक्ता समाज को बड़ी सौगात देते हुए सांसद अभय कुशवाहा ने सोमवार को जिला सिविल कोर्ट परिसर स्थित विधि भवन के तीसरे तल्ले निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने सांसद निधि से 15 लाख रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा की।
सांसद ने कहा कि मार्च तक भवन में लिफ्ट की सुविधा भी दी जाएगी और आने वाले वर्षों में चौथा तल्ला बनाने के लिए भी आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि भवन का आधा हिस्सा अधिवक्ताओं के बैठने के लिए तथा आधा मुवक्किलों की सुविधा के लिए तैयार होगा। साथ ही अधिवक्ताओं की पेंशन और सुरक्षा योजना को लेकर संसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी बात करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने की जबकि संचालन महासचिव जगनरायण सिंह ने किया। महासचिव ने सांसद की घोषणा पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अधिवक्ता समाज की ओर से बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व लोक अभियोजक प्रमोद कुमार सिंह, योगेंद्र प्रसाद योगी, मिथलेश प्रसाद सिंह, शिव राम, प्रभावती राय, अरविंद कुमार, सुबोध कुमार सिंह, सुरेश मेहता, शंकर यादवेंदु, दिलीप कुमार, क्षितिज रंजन, संजय मेहता, धनश्याम ठाकुर, सतीश कुमार स्नेही सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद थे। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।