औरंगाबाद: गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित महाभंडारा मे शामिल हुए लोजपा (रा) के वरीय नेता प्रमोद कुमार सिंह
औरंगाबाद – मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के दुर्गा चौक पर गणेश चतुर्दशी की पूजा धूमधाम से की गई.पूजा के उपरान्त रविवार की संध्या ने महाभंडारा का आयोजन किया गया.जहाँ पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर महाभंडारा मे शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया.आयोजित महाभंडारा मे लोजपा (रामविलाश) के प्रदेश महासचिव सह विधानसभा प्रत्यासी प्रमोद कुमार सिंह शामिल हुए.

उन्होंने शामिल होकर गणेश भगवान की पूजा अर्चना कर अपने परिवार एवं शुभचिंतकों की दुआएं मांगी.उसके बाद उन्होंने महाभंडारा मे शामिल श्रद्धालुओं से मुलाक़ात कर उनसे हाल चाल जाना.इस दौरान उन्होंने ने भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, भगवान गणेश सर्वोपरि हैँ.उनकी पूजा सर्वप्रथम किसी भी धार्मिक अनुष्ठान मे की जाती है.उनके पूजन से श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण होती है.वो भगवान गणेश से विनती करते हैँ कि, पूरे क्षेत्र की जनता पर उनकी दया दृष्टि बनी रहे और सभी आपस मे मिलजुलकर एकजुटता के साथ एकता के सूत्र मे बंधे रहें.

भगवान उन्हे इतनी शक्ति प्रदान करें कि, वो सभी जनता के सेवा मे सदैव सामर्थ्य होकर तत्पर रहें.वो आम लोगों की आवाज बनकर हमेश सेवा के लिए तैयार हैँ.इस अवसर पर उनके सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे.