Aurangabad,प्रखंड कार्यालय मे बेहोश होकर गिरे प्रखंड कृषि पदाधिकारी,सीएचसी मे भर्ती

0
IMG-20250901-WA0022

Aurangabad, मदनपुर-प्रखंड मुख्यालय मे कृषि पदाधिकारी की अचानक तबियत बिगड़ गई.जिसके बाद वो बेहोश होकर गिर पड़े.उन्हे इलाज के लिए सीएचसी मदनपुर मे भर्ती किया गया है जहाँ इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र राम प्रखंड कार्यालय मे किसी काम मे व्यस्त थे। उसी दौरान उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई और वो बेहोश होकर गिर पड़े.इसकी सूचना अन्य कर्मियों को मिलते ही वे लोग सीएचसी मदनपुर ले गये जहाँ पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया ।

इसकी सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह के साथ अन्य कर्मी सीएचसी पहुंचे और हालात की जानकारी ली.ड्यूटी पर तैनात चिकत्सक डॉ.कुमार जय ने बताया कि, अत्यधिक गर्मी के कारण उनकी तबियत खराब हो गई थी.फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य है.इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है.

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed