मोदी स्टेडियम फिर सुर्खियों में
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रमंडल खेल (कॉमनवेल्थ गेम्स) 2030 की मेज़बानी के लिए भारत की दावेदारी को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा पेश किया गया था।
कैबिनेट ने सम्बंधित मंत्रालयों और विभागों से आवश्यक गारंटी देने, होस्ट सिटी एग्रीमेंट (एचसीए) पर हस्ताक्षर करने और गुजरात सरकार को अनुदान सहायता उपलब्ध कराने की अनुमति भी दी है।
इन खेलों में 72 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों, कोचों, पर्यटकों और मीडियाकर्मियों की आमद से स्थानीय कारोबार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
अहमदाबाद को मेज़बानी के लिए सबसे उपयुक्त शहर माना जा रहा है। यहां विश्वस्तरीय स्टेडियम और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं मौजूद हैं। 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फ़ाइनल की सफल मेज़बानी कर चुका नरेंद्र मोदी स्टेडियम, दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम, एक बार फिर वैश्विक सुर्खियों में है।
कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी से भारत को रोज़गार, खेल उद्योग और पर्यटन में बड़ा लाभ होगा। साथ ही, यह आयोजन राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को मजबूत करेगा और नई पीढ़ी को खेलों को करियर के रूप में अपनाने की प्रेरणा देगा।