Aurangabad,एनएच-139 बना ‘डेथ कॉरिडोर’, औरंगाबाद में फिर छिना एक घर का चिराग

0
Screenshot_2025-08-24-22-30-53-31_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

औरंगाबाद, 24 अगस्त: औरंगाबाद जिले से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-139 अब मौत का पर्याय बनता जा रहा है। रविवार रात इसी हाईवे पर हुए एक भीषण हादसे ने एक बार फिर पूरे इलाके को दहला दिया। हादसे में सडसी गांव निवासी 25 वर्षीय आशीष कुमार की जान चली गई। मृतक के पिता कैलाश राम गांव के पूर्व वार्ड सदस्य हैं।

हादसा के बाद कंटेनर हुआ फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 8 बजे आशीष कुमार सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद कंटेनर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया जाम

दुर्घटना की सूचना मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच-139 को जाम कर दिया। देखते ही देखते दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन हो रहे हादसों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों व परिजनों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

शव पोस्टमार्टम को भेजा गया

पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed