Aurangabad:इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार में डबल इंजन की सरकार को मिलेगी पूर्ण बहुमत,महागठबंधन का होगा सूपड़ा साफ-पूर्व सांसद(सुशील सिंह)

0
IMG-20250822-WA0073

Magadh Express:-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा गया जी के मगध विश्वविद्यालय परिसर बोधगया मैदान में 13 हजार करोड़ से अधिक बिजली,सड़क,रेलवे,स्वास्थ्य,आवास,ग्रामीण एवं शहरी,जल आपूर्ति से जुड़ी,अवसंरचना,कैंसर केयर और एकीकृत नदी संरक्षण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद आरिफ खान,उप मुख्यमंत्री,एवं तमाम सभी एनडीए के शीर्ष नेताओं का गरिमामयी उपस्थिति रही।


इस मौके पर औरंगाबाद भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह इस विशाल आम जनसभा में शामिल हुए ।पूर्व सांसद ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है 13 हजार करोड़ से अधिक राशि का सौगात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों के द्वारा किया गया ।इस विशाल जनसभा में उमड़ती भीड़ को देखकर लगता है कि इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार में डबल इंजन की सरकार को फिर से पूर्ण बहुमत मिलेगा और मजबूत सरकार बनेगा और महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो जाएगा। बिहार के लोगों को अपने बच्चों को भविष्य की चिंता है।समाज के हर वर्ग के लोग फिर से महागठबंधन के जंगलराज की सरकार को दुबारा नही आने देना चाहते है।

श्री सिंह ने आगे कहा है कि राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव के द्वारा वोट चोरी का झूठा आरोप लगाकर जो यात्रा कर रहे है इस यात्रा से कोई फायदा नही होने वाला है।इनके ही यात्रा में इनके नेताओं का विरोध महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है।इस मौके देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक,भाजपा नेता रविन्द्र शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह,उदय सिंह,प्रफुल्ल सिंह,राणा सिंह,युगल सिंह,भरत सिंह,संगेश सिंह,मुन्ना सिंह,विनय सिंह,विजय कुमार,शुभम सिंह,सुबोध सिंह,मनीष सिंह,चंदन सिंह,मदन सिंह,प्रवीण गुप्ता,मुन्ना पासवान एवं तमाम औरंगबाद लोकसभा क्षेत्र एवं जिलेवासी लोग उपस्थित रहे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed