Gaya: प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, जानें किस रूट में बंद रहेगी परिचालन व्यवस्था
Magadh Express:- बिहार के गया जी जिले में शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , भारत, के गया (मगध विश्वविद्यालय) बोधगया आगमन एवं परिभ्रमण / सभा कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त अवसर पर गया शहरी क्षेत्र में यातायात का सूचारू संचालन हेतु यातायात व्यवस्था का प्लान तैयार किया गया है जो निम्नवत है:-
यातायात व्यवस्था (दिनांक-22.08.2025 को सुबह 06:00 बजे से 15:00 बजे तक):-
- बेलागंज से लेकर डोभी तक बड़ी मालवाहक गाड़ियों का परिचालन सुबह 06:00 बजे से 15:00 बजे तक वर्जित रहेगा।
- नवादा-गया रोड में वजीगंज (गया बोर्डर) से गया शहर होते हुए डोभी तक बड़ी मालवाहक गाड़ियों का परिचालन वर्जित रहेगा।
- हुलाशगंज के तरफ से गया होकर डोभी जाने वाली बड़ी मालवाहक गाड़ियों का परिचालन गया-हुलाशगंज बोर्डर से डोभी तक वर्जित रहेगा।
- गुलरियाचक से (N.H-22 होकर) डोभी तक आने एवं जाने वाली सभी आम जनों की वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
*आम जनों के लिए वैकल्पिक मार्ग* - पटना/जहानाबाद के तरफ से डोभी / जी०टी० रोड की ओर जाने वाली वाहन- मगध मेडिकल थानान्तर्गत गुलरियाचक स्थित N.H-22 से चेरकी शेरघाटी होकर डोभी की ओर जाएंगे।
- डोभी से पटना की ओर जाने वाली वाहन-डोभी पास से N.H-22 पकड़कर जाएंगे। शेरघाटी चेरकी होते हुए गुलरियाचक ।

माननीय प्रधानमंत्री के आगमन में सभास्थल हेतु यातायात व्यवस्था (मार्ग एवं पार्किंग स्थल):-
- पटना की ओर से सभा स्थल पर आने वाली बड़ी बस एवं अन्य छोटे यात्रि वाहन-N.H-22 पकड़कर सीधे मेन लेन से टॉल टेक्स तक आएंगे एवं टॉल टेक्स के पास गणमान्य को उतारने के उपरान्त पार्किंग हतु प्रस्थान करेगी।
- पटना/जहानाबाद की ओर से सभा स्थल पर V.V.I.P (माननीय सांसद / विधायक) की वाहन-दोमुहान से ठीक पहले सर्विस लेन से बोधगया रोड में आएंगे एवं गेट नं0-02 से V.V.I.P पार्किंग में प्रवेश करेंगे।
- पटना/जहानाबाद की ओर से सभा स्थल आने वाली अन्य V.I.P वाहन-दोमुहान से ठीक पहले सर्विस लेन में आएंगे एवं गेट नं0-03 से V.I.P को उतारते हुए जहानाबाद-डोभी मेन लेन में प्रवेश कर टॉल टेक्स के पास V. I.P पार्किंग में प्रवेश करेंगे।
- नवादा-गया रोड से सभा स्थल आने वाली आगंतुक वाहन-दोमुहान से आगे बने कट से जहानाबाद-डोभी मेन लेन से प्रवेश कर सीधे टॉल टेक्स के पास आएंगे एवं जनता को उतारने के उपरान्त पार्किंग स्थल में प्रवेश करेंगे।
- डोभी की तरफ से सभा स्थल पर आने वाली आगंतुक वाहन-टॉल टेक्स के पास बने बॉक्स से आगंतुक / जनता को उतारकर सीधे पार्किंग में गाड़िया को लगाएंगे।
उपरोक्त प्लान दिनांक-22.08.2025 को सुबह 06:00 बजे से 15:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। आम जनता से अनुरोध है कि प्रशासन को सहयोग करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।