Bihar :चंदन मिश्रा हत्याकांड का सफल उद्‌भेदन , कलकत्ता से पकड़ा गया मुख्य आरोपी ,एसटीएफ के सहयोग से 4 अभियुक्त गिरफ्तार

0
arrest

Magadh Express:- बिहार की राजधानी पटना में दिनांक 17.07.25 को शास्त्रीनगर थानांतर्गत पारस हॉस्पिटल में चंदन कुमार मिश्रा को गोली मारकर घायल कर दिया गया था, जिनका इलाज के क्रम में मृत्यु हो गया। इस सम्बन्ध में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इस घटना के सफल उद्‌भेदन हेतु पटना पुलिस द्वारा तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, मानवीय गुप्त सूचनाओं के संकलन तथा अन्य सभी संभावित बिंदुओं पर गहन अनुसंधान किया जा रहा था।
इसी क्रम में संयुक्त कार्रवाई में कोलकाता पुलिस एवं कोलकाता STF के सहयोग से मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह को कोलकाला से हिरासत में लिया गया है। साथ ही, निशु खान सहित अन्य 02 को भी हिरासत में लिया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि निशु खान के आवास पर ही इस हत्या की साजिश रची गई थी तथा घटना को अंजाम मुख्य रूप से तौशीफ उर्फ बादशाह ‌द्वारा दिया गया। घटना के संदर्भ में अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ जारी है। सभी हिरासत में लिए गए अभियुक्तों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत पटना लाने की कार्रवाई की जा रही है।

उक्त मामले में कोलकाता पुलिस एवं कोलकाता STF का अत्यंत सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। कोलकाता पुलिस द्वारा एक टीम का गठन भी किया गया जिसने पटना पुलिस की लगातार सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed