औरंगाबाद: सुंदरगंज में ‘भाषण संग्राम’, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा; सर्वांगीण विकास पर जोर!

0
1002254596


बारुण, औरंगाबाद: शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण और सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से बारुण प्रखंड के राजकीय कृत देववंशी उच्च माध्यमिक विद्यालय सुंदरगंज में एक शानदार भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘शिक्षा एवं समाज सुधार’ विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी वाकपटुता का प्रदर्शन किया।


परीक्षा नियंत्रक एवं कार्यक्रम संयोजक निरंजय कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो समूहों में विभक्त थी – बालक एवं बालिका वर्ग। दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। छात्रों को अपनी बात हिंदी या अंग्रेजी माध्यम में अधिकतम 5 मिनट में रखने का अवसर मिला।

भविष्य निर्माण का मंच:



विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने कहा कि छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए भविष्य में भाषण, क्विज, निबंध और अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। उनका मानना है कि किताबी ज्ञान के अतिरिक्त व्यक्तित्व निर्माण के लिए ऐसी सहगामी क्रियाएं बेहद आवश्यक हैं।

निर्णायक मंडल और परिणाम:



कार्यक्रम संयोजक निरंजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार निर्णायक मंडल का गठन किया गया था, जिसमें शिवम कुमार, संजय कुमार मेहता और आलोक कुमार सदस्य के रूप में शामिल थे। परिणाम समिति के सदस्य के रूप में संतोष कुमार, विक्रम कुमार और अजीत कुमार गौतम को मनोनीत किया गया था।

विजेताओं की घोषणा:
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

  • बालक वर्ग:
  • प्रथम: रौशन कुमार (दुधार)
  • द्वितीय: रोहित कुमार (पुनाबार)
  • तृतीय: अमन कुमार (सुंदरगंज)
  • बालिका वर्ग:
  • प्रथम: खुशी कुमारी (पुनवार)
  • द्वितीय: खुशबू कुमारी (सुंदरगंज)
  • तृतीय: पल्लवी कुमारी (अमौना)
    विद्यालय के शिक्षक कमल किशोर, अमृता प्रीतम, रश्मि मिश्रा, अमित कुमार राम और लिपिक सुनील कुमार सिंह ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस आयोजन ने छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान किया।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed