Bihar:राज्य के वज्रपात का कहर, 19 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की,चार-चार लाख रूपये आज ही अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

0
nitish kumar

Magadh Express:- पिछले 24 घंटे में वज्रपात से नालंदा में 05, वैशाली में 04, बांका में 02, पटना में 02, शेखपुरा में 01, औरंगाबाद में 01, समस्तीपुर में 01, नवादा में 01, जमुई में 01 और जहानाबाद में 01 व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को अविलम्ब चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed