Aurangabad: देव के तेतरिया में स्नान के दौरान डूबा युवक,मौत

0
IMG-20250716-WA0026

Magadh Express:-औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में स्नान करने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेतरिया गांव निवासी कृष्ण शर्मा के पुत्र गिरिजेश कुमार उम्र लगभग 30 वर्ष स्नान करने के लिए गांव के पास ही तालाब में गया था।

घटना की सूचना जैसे ही आसपास के लोगों को हुई ,स्थानीय लोग बचाने के लिए दौड़ पड़ें ,लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका ।घटना की सूचना पाकर , एरौरा पंचायत के मुखिया निरंजन साव मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दिया.

।सूचना पाकर देव थानाध्यक्ष देव सौरभ कुमार , एसआई नीतू कुमारी,अंचल कर्मी,प्रखंड कार्यालय के कर्मी ,आपदा कर्मी सुदामा सिंह और रोहित पासवान को लेकर पहुंचे तबतक ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकाला जा चुका था ।

पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और परिजनों को ढाढस बंधाने में जुटी है ।वही अंचलकर्मियों ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि मुहैया कराई जाएगी ।युवक की दो बच्चियां और बच्चे भी है ।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed