औरंगाबाद :मारपीट के पांच आरोपियों को मदनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
madanpur

संजीव कुमार –

मगध एक्सप्रेस :- औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना की पुलिस ने मारपीट मामले मे आरोपित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।गिरफ्तार अभियुक्तों मे जुड़ाही निवासी कुबेर साव,विनय कुमार गुप्ता,नितीश कुमार,मनोरंजन कुमार और विजय विश्वकर्मा शामिल हैँ।उनकी गिरफ्तारी जुड़ाही गाँव से की गयी है।मदनपुर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि,उक्त पांच लोगों के खिलाफ मारपीट करने के मामले मे प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

जिसमे मदनपुर थाना कांड संख्या – 479/22 के तहत कुबेर साव और विनय गुप्ता को आरोपित किया गया था जबकि कांड संख्या – 480/22 के तहत नितीश कुमार,मनोरंजन कुमार और विजय विश्वकर्मा को आरोपित किया गया था।कांड अंकित होने के बाद से ये सभी आरोपी पुलिस के पकड़ से दूर थे।गिरफ्तारी अभियान मे ए एस आई गोपाल जी मिश्र और सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed