Aurangabad :छज्जा गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0
IMG-20250517-WA0257

संदीप कुमार

Magadh Express:- औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के कर्मा फतेहपुर गांव में शनिवार शाम मकान का छज्जा गिर गया। छज्जा के नीचे बैठी महिला मलबे की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन फानन में महिला को अस्पताल पहुँचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत महिला नवीनगर थाना क्षेत्र के कर्मा फतेहपुर गांव निवासी स्वर्गीय बीगु रजक की पत्नी जनक देवी बतायी जा रही है। सूत्रो से प्राप्त जानकारी अनुसार महिला छज्जे के नीचे बैठी हुईं थीं। तभी अचानक तेज आधी बारिश से छज्जा भर भरा कर गिर गया। जिससे महिला मलबे में दब गईं।

जब ग्रामीणों ने हादसा देखा तो वह दौड़ पड़े। महिला को मलबे से बाहर निकाला गया। परिजन व ग्रामीण दोनों घायल महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सको ने जनक देवी को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।वही घटना की जानकारी मिलते ही सांसद राजाराम सिंह,मुखिया आमोद कुमार चंद्रवंशी सहित कई गण्यमान्य लोगों ने पहुँचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।शोक संतप्त परिवार को सात्वना देते हुए कहा कि दुःख की घड़ी में सदैव आपके साथ हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed