औरंगाबाद[मदनपुर] पुलिस की कार्यवाई, क्रूरता पूर्वक हत्या के कांड में 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कांड का किया सफल उद्भेदन

0
252f9820-94e3-4d67-8439-cbb5e87dda35

मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद पुलिस द्वार त्वरित कार्रवाई करते हुए मदनपुर थानान्तर्गत हुए क्रूरता पूर्वक हत्या के कांड में 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कांड का सफल उद्भेदन किया गया है ।जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने बताया कि दिनांक-19.03.2025 को संध्या में थानाध्यक्ष मदनपुर को गुलाब बिगहा के कुछ लोगों के द्वारा सूचना दी गई थी कि होलिका दहन के दिन दिनांक 13.03.2025 को 65 वर्षीय युगल यादव घर से निकले थे, जो अभी तक वापस घर नहीं लौटे हैं। परिजनों के द्वारा आशंका जाहिर की गई थी कि मृतक के शरीर को आगजा में रखकर जला दिया गया हैं।इस संदर्भ में लिखित आवेदन के आधार पर मदनपुर थाना द्वारा सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

कांड के गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक औरंगाचाद के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर कांड के त्वरित उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। गठित विशेष टीम के द्वारा आसूचना संकलन के आधार पर तीन-चार दिनों के अंदर पूर्णाडीह गाँव के समीप आम-वंगरे के होलिका दहन सामग्री से अपहृत व्यक्ति का हड्‌डी मिलने की बात प्रकाश में आयी तत्पश्चात् औरंगाबाद पुलिस के द्वारा होलिका दहन वाले स्थान का निरीक्षण के दौरान उक्त अपहृत व्यक्ति का चप्पल बरामद हुआ तथा पास के पुलिया पर खून का निशान पाया गया।

गठित विशेष टीम के द्वारा अग्रतर कार्रवाई हेतु डॉग स्कवायड/FSL टीम को घटनास्थल के निरीक्षण हेतु बुलाया गया जहाँ ट्रैकर डॉग खून का निशान तथा बरामद हड्‌डी वाले स्थान होते हुए रामाशीश रिकियासन के घर पर पहुँच गया जहाँ पर रामाशीश रिकियासन उपस्थित नही पाया गया, तथा घर पर उपस्थित उसका रिस्तेदार धर्मेन्द रिकियासन को पुलिस द्वारा पूछताछ हेतु थाना पर लाया गया। पूछताछ के क्रम में धर्मेन्द रिकियासन ने उक्त कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया तत्पश्चात् थर्मेन्द रिकियासन को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा उसके निशानदेही पर अपहृत व्यक्ति का साईकिल बरामद किया गया। तदोपरांत आसपास के लोगों से भी पूछ ताछ किया गया तो पता चला कि मृतक का गर्दन काटकर धड़ को होलिका दहन में जला दिया गया है।

अग्रतर अनुसंधान के क्रम में विशेष टीम के द्वारा होलिका दहन वाले स्थान का निरीक्षण के दौरान जले हुये शव का हड्डी बरामद हुआ तत्पश्चात् FSL टीम के द्वारा बरामद हड्डी के सैंपल को डी०एन०ए० जाँच के लिए भेजा गया है।कटे हुए गर्दन को उक्त अभियुक्त के बताये हुए जगह पर पुलिस के द्वारा रात भर कैप करते हुए कुदाल से 01 फीट तक जमीन को खोदा गया। अगले दिन सुबह में डॉग स्वक्वाइड टीम को पुनः बुलाया गया तदोपरांत खोदे हुए जमीन के पास के ही गेहूं के खेत से मृतक के सिर को बरामद किया गया।पूछताछ के क्रम में अभुिक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामदगी हेतु गठित विशेष टीम के द्वारा पूर्णाडीह एवं मजरेटी गांव के बीच एक नाला से सघन सर्च अभियान के उपरांत पसुली को बरामद किया गया।

पुनः FSL टीम को बुलाकर घटना में प्रयुक्त हथियार को विधिवत जप्त किया गया एवं बरामद कटे सिर को डी०एन०ए० जाँच एवं सिर का Bone testing के लिए भेजा जा रहा है। साक्ष्य को मजबूती देने हेतु E-Shakshay ऐप्प पर बरामद सामान का विधिवत जप्ती-सूची तैयार कर विडियो अपलोड किया गया। इस प्रकार गठित विशेष टीम के द्वारा आसूचना संकलन, ह्मवूमन इनटेलीजेन्स एवं तकनीकी अनुसंधान, कई लोगों की गवाही तथा अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस कांड में संलिप्त अन्य पाँच अभियुक्तों के घटना कारित करने की चात प्रकाश में आई।गठित विशेष टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 01 विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया।पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तो ने अपना-अपना अपराध स्वीकार किया तथा उन्होनें बताया कि अभियुक्त रामाशीश रिकियासन एक तांत्रिक व्यक्ति है, जो अभियुक्त सुधीर पासवान का बच्चा नहीं होने के कारण तांत्रिक अनुष्ठान कर मानव बली का कार्य कर रहा था तथा पूर्व में मदनपुर थानान्तर्गत रामाशीश रिकियासन के द्वारा एक लड़के का सिर काटने की घटना कारित की गई थी तथा उसके कटे हुए धर को कुंए में फेंक दिया गया था। जिस संदर्भ में मदनपुर थाना कांड संख्या-246/24 दर्ज हैं।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed